Tuesday 23 August 2016

ओलंपिक की रोचक बातें

ओलंपिक की रोचक बातें 


  • एथेंस के पहले ओलंपिक में किसी भी महिला को खेलने का अवसर नहीं मिला था। 1900 के पेरिस ओलंपिक में पहली बार महिलाओं ने भाग लिया।
 
  • ओलंपिक खेलों में जो सोने के पदक दिए जाते हैं, वे पूरी तरह सोने से बने नहीं होते। आखिरी बार शुद्ध सोने से बने स्वर्ण पदक 1912 के स्टाकहोम ओलंपिक में दिए गए थे।


  • आजकल जो स्वर्ण पदक दिए जाते हैं, उनमें 92.5 प्रतिशत चांदी का होना अनिवार्य है। पूरे पदक में सिर्फ 6 प्रतिशत सोना होता है।
 
  • 1936 के बर्लिन ओलंपिक का पहली बार टेलिविजन पर प्रसारण हुआ। हालांकि यह प्रसारण केवल स्थानीय लोग ही देख सकते थे।
 
  • ओलंपिक में अब तक 200 से ज्यादा देशों ने भाग लिया है। परंतु केवल पांच देश ग्रीस, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड ही ऐसे देश हैं, जिन्होंने 1896 से लेकर अब तक सारे ओलंपिक खेलों में भाग लिया है।
 
  • ओलंपिक खेलों के बहिष्कार का मामला पहली बार 1936 के बर्लिन ओलंपिक में देखने को मिला। ओलंपिक का बहिष्कार करने वाला पहला देश आयरलैंड बना।
 
  • 1900 के पेरिस ओलिंपक में जरूरी नहीं था कि कोई देश अपने खिलाडियों को भेजे, तो ही वह खेलों में भाग ले सकता था। कोई खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से भी आकर भाग ले सकता था। भारत के नार्मन प्रिचर्ड उन दिनों पेरिस में थे। उन्होंने दौड़ में भाग लिया और दो रजत पदक जीते। आधिकारिक रूप से भारत ने पहली बार 1920 के एंटवर्प ओलंपिक में भाग लिया।

 

  • भारत ओलिंपक में भाग लेने वाला एकमात्र देश है, जिसने हाकी में 1936 से 1956 तक लगातार 6 बार स्वर्ण पदक जीता। भारत ने कुल आठ स्वर्ण पदक हाकी में जीते, जो आज भी एक रेकार्ड है।


  • रियो ओलंपिक को 31वां ओलिंपक कहा जा रहा है। इनमें वे तीन ओलिंपक भी शामिल हैं, जो दो विश्व युद्ध के कारण नहीं हुए थे। 1914, 1940 और 1944 में ओलिंपक खेल नहीं हुए थे। परंतु इन्हें ओलिंपक गिनती में शामिल किया जाता है। वास्तव में अब तक 28 ओलिंपक खेल आयोजित हुए हैं।
 
  • भारत 1947 में आजाद हुआ। आजादी के बाद भारत ने पहली बार 1948 के लंदन ओलंपिक में भाग लिया। खास बात यह रही कि भारत ने हाकी के फाइनल में उस इंग्लैंड को हराया, जो एक साल पहले तक उसका शासक था।
 
  • 1956 के मेलबोर्न ओलंपिक में अजब तमाशा हुआ। आस्ट्रेलिया ने बाहरी देशों को अपने घोड़े ओलंपिक के लिए लाने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में घुड़सवारी के प्रतियोगिताएं यूरोप के  स्टाकहोम शहर में हुई। एक तरह से कह सकते हैं कि यह पहला ओलंपिक रहा, जो दो महाद्वीपों में हुआ।
 
  • लंदन एकमात्र शहर है, जहां तीन बार 1908, 1948 और 2012 में ओलंपिक खेल हुए।
 
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 4 बार ओलिंपक खेल हुए हैं। इसके तीन शहरों सेंट लुई (1904), लास एंजिल्स (1932 व 1984) तथा एटलांटा (1996) में ओलंपिक खेल हो चुके हैं।
 
  • अफ्रीका महाद्वीप में आज तक कोई ओलंपिक खेल नहीं हुआ है।
 
  • ओलंपिक इतिहास में पहली बार दक्षिण अमेरिका में ओलंपिक खेल 2016 में हुए। रियो ओलंपिक दक्षिण अमेरिका में पहला ओलंपिक खेल था।
 
  • भारत को फुटबाल के खेल में कोई खास देश नहीं माना जाता। परंतु 1956 के मेलबोर्न ओलंपिक में भारतीय फुटबाल टीम चौथे स्थान पर रही थी और कांस्य पदक जीतते-जीतते रह गई थी।
 
  • भारत के लिए लिएंडर पेस 1996 के अटलांटा ओलंपिक में टेनिस के एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुके हैं। उनसे पहले 1972 में उनके पिता भी ओलंपिक में हाकी टीम के लिए खेलते हुए कांस्य पदक जीत चुके थे। इस तरह से पिता-पुत्र दोनों ओलंपिक पदक विजेता हैं।
 

 
  • अब तक ओलंपिक खेलों में सबसे ज्यादा 2520 पदक अमेरिका ने जीते हैं। इनमें 1022 स्वर्ण , 794 रजत और 704 कांस्य पदक हैं।
 
  • ओलंपिक खेलों में सबसे ज्यादा पदक अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने जीते हैं। उन्होंने चार ओलंपिक में 28 पदक (23 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य) जीते हैं। एक ओलंपिक में एक खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक आठ पदक जीतने का श्रेय भी उन्हें ही है। 2008 के बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने आठ स्वर्ण जीते थे।

 
  • भारत के लिए व्यक्तिगत पदक पहली बार कुश्ती खेल में के. डी. जाधव ने जीता। 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में बेंटमवेट फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य-पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया था। 


किसी एशियाई देश ने पहली बार ओलंपिक खेलों में 1912 के स्टाकहोम ओलंपिक में भाग लिया। यह देश था जापान।

1928 के एम्सटर्डम ओलंपिक से ओलंपिक को ग्रीष्म और शीत ओलंपिक में बांट दिया गया। इस ओलंपिक को ग्रीष्म ओलंपिक के नाम से पुकारा गया।

1924 के पेरिस ओलंपिक के दौरान पहली बार ओलंपिक खेल गांव की कल्पना सामने आई। ओलंपिक समिति ने खिलाड़ियों के रहने के लिए खेल परिसर के आसपास किराए पर मकान लिए और खिलाड़ियों को वहां ठहराया गया। बाद में  1932 के लास एंजिलस ओलंपिक में  नया  खेल गांव बनाने की शुरुआत हुई।




No comments:

Post a Comment