Tuesday 23 August 2016

ओलंपिक का इतिहास (भाग-3) 1952 से 1972

                      ओलंपिक का इतिहास


ओलंपिक खेलों का इतिहास सदियों पुराना है। परंतु इन दिनों जो ओलंपिक खेल हो रहे हैं, उन्हें आधुनिक ओलंपिक खेल कहते हैं। इसकी शुरुआ 1896 में यूनान क¢ एथेंस नगर में हुई। तब से अ¨लंपिक खेलों का परचम पूरे विश्व में शान से लहरा रहा है। कल तक आपने 1948 तक के खेलों के बारे में जाना। अब आगे-

हेलसिंकी (फिनलैंड 19 जुलाई से 3 अगस्त 1952

पहली बार सोवियत संघ ने ओलंपिक खेलों में भाग लिया और अमेरिकी वर्चस्व को चुनौती दी। डेनमार्क के¢ लिज हर्टल ने लकवा होने को बावजूद घुड़सवारी प्रतिय¨गिता में पदक जीता। उसे सहारा देकर घोड़े पर चढ़ाया और उतारा जाता था।


मेलबोर्न (आस्ट्रेलिया)22 नवंबर से 8 दिसंबर 1956

पहली बार ओसियाना क्षेत्र में अ¨लंपिक हुए। आस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा बाहरी घोड़ों पर प्रतिबंध लगा देने के¢ कारण घुड़सवारी प्रतियोगिताएं स्वीडन के स्टाकहोम में हुईं।  

रोम (इटली) 25 अगस्त से 11 सितंबर 1960

इस ओलंपिक में कई एतिहासिक स्थलों को ओलंपिक खेलों से जोड़ा गया। कुश्ती प्रतियोगिता उस जगह हुई, जहां 2000 वर्ष पूर्व कुश्ती हुआ करती थी। घाना का इके क्वार्टे ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाला प्रथम अश्वेत अफ्रीकी धावक बना।

तोक्यो (जापान) 10 से 24 अक्तूबर 1964

पहली बार ओलंपिक खेल एशिया में आय¨जित हुए। इसमें ओलंपिक अग्नि प्रज्ज्वलित करने का श्रेय उस योशिनोरी साकाई को दिया गया, जो ठीक उसी दिन यानी 9 अगस्त 1945 को हिरोशिमा में पैदा हुआ था, जिस दिन वहां परमाणु बम गिराया गया था। 

मैक्सिको सिटी (मैक्सिको) 12 से 27 अक्तूबर 1968

 मैक्सिको में ओलंपिक कराने के¢ निर्णय का बड़ा विर¨ध हुआ क्योंकि समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर होने के¢ कारण और जगहों के¢ मुकाबले यहां आक्सीजन की मात्रा कम होती है। इसी कारण लंबी दौड़ के मुकाबलों में खिलाड़ियों को काफी पर¢शानी हुई। पहली बार ड्रग टेस्ट में दोषी साबित होने पर स्वीडन के हैंस गुनार लिजेनवाल को खेलों से बाहर कर दिया गया। भाग लेने वाले देशों की संख्या भी 100  को पार कर गई।

म्यूनिख (प. जर्मनी) 26 से 11 सितंबर 1972

 पहली बार ओलंपिक खेलों ने आतंकवादियों का कहर देखा। एक सुबह फीलीस्तीनी आतंकवादियों ने खेल-गांव में घुसकर 11 इस्राइली खिलाड़ियों की हत्या कर दी। पहली बार शुभंकर घोषित करने की परंपरा भी यहीं से शुरू हुई।



No comments:

Post a Comment